होमबॉलीवुड

'क्वांटिको' की शूटिंग कर रही थीं प्रियंका चोपड़ा, अचानक हुईं घायल

'क्वांटिको' के तीसरे सीजन की शूटिंग के दौरान प्रियंका के घुटने में चोट आई है. प्रियंका चोपड़ा ने अपने ऑफिशियल अकाउंट पर ट्वीट करके यह जानकारी अपने फैंस को दी है.

  | May 01, 2018 14:18 IST (नई दिल्ली)
Priyanka Chopra

प्रियंका चोपड़ा (फाइल फोटो)

Highlights

  • प्रियंका चोपड़ा हुईं घायल
  • क्वांटिको की शूटिंग के दौरान हुआ हादसा
  • ट्वीट कर दी जानकारी
बॉलीवुड से हॉलीवुड की ओर रुख करने वाली प्रियंका चोपड़ा को एक गलती का नुकसान सहना पड़ा. 'क्वांटिको' के तीसरे सीजन की शूटिंग के दौरान प्रियंका के घुटने में चोट आई है. प्रियंका चोपड़ा ने अपने ऑफिशियल अकाउंट पर ट्वीट करके यह जानकारी अपने फैंस को दी है. शुक्रवार को अमेरिकी शो के बारे में अपने प्रशंसकों से कुछ बातें साझा की. प्रियंका ने ट्वीट कर कहा, "शूटिंग के दौरान मेरे घुटने में चोट आई है. मेरे साथ सेट पर एक फिजियोलॉजिस्ट है और मेरे घुटने की चोट अगले तीन सप्ताह में ठीक हो जाएगी. एलेक्स वापस क्वांटिको में आ गई है." प्रियंका ने कहा कि इटली में शूटिंग के दौरान वह और उनके क्रू के सदस्यों ने ज्यादा ही टस्कन वाइन पी ली.
प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल की शाही शादी में प्रियंका नहीं बनेगीं 'दुल्हन की सहेली'
  उन्होंने कहा, "इटली में शूटिंग के दौरान मैं मुख्य कलाकारों में एकमात्र अभिनेत्री थी, इसलिए मैं क्रू के साथ रात में बाहर गई. जहां हमने टस्कन वाइन ज्यादा मात्रा में पी." जोशुआ सफ्रान 'क्वांटिको' के निर्माता हैं. इसमें प्रियंका ने एलेक्स पैरिश का किरदार निभाया है. पैरिश को एफबीआई में हैं.
VIDEO: प्रियंका चोपड़ा से खास मुलाकात

(इनपुट आईएएनएस से)
 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

 
Advertisement
Advertisement
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com