होमबॉलीवुड

VIDEO: फ्लाइट में भज्जी और जडेजा ने किया ऐसा मजाक, हंसने लगे बाकी पैसेंजर्स

हमेशा से मस्ती करने के लिए पहचाने जाने वाले खिलाड़ी हरभजन सिंह भी टीम के साथ मिलकर कुछ मस्ती-मजाक के मूड में दिखे.

  | May 01, 2018 14:26 IST (नई दिल्ली)
Harbhajan Singh

हरभजन सिंह और रवींद्र जडेजा

Highlights

  • मस्ती के मूड में दिखे भज्जी और जडेजा
  • प्लेन में एप के जरिए ऐसे हंसाया
  • सीएसके का अगला मैच 15 अप्रैल को
आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स के हुए दो रोमांचक मुकाबले में पूरी टीम ने शानदार तरीके से जीत हासिल करके जश्न मनाया. हमेशा से मस्ती करने के लिए पहचाने जाने वाले खिलाड़ी हरभजन सिंह भी टीम के साथ मिलकर कुछ मस्ती-मजाक के मूड में दिखे. आईपीएल की शुरुआत हो चुकी है और ऐसे में सीएसके प्वाइंट टेबल में टॉप पर हैं. जिसके वजह से सीएसके के सभी खिलाड़ी काफी खुशी दिखाई दे रहे हैं. सीएसके का अगला मैच किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ खेला जाएगा और यह मोहाली के स्टेडियम पीसीए क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा.
शाहिद कपूर के भाई ने किया प्रभुदेवा से 'मुकाबला', VIDEO देखकर कहेंगे WOW
बता दें कि धोनी के धुरंधरों में पहली बार सीएसके की टीम में शामिल हुए हरभजन काफी मस्ती के मूड में दिख रहे हैं. टर्बनेटर के नाम से मशहूर भज्जी ने उड़ते हुए प्लेन में अपना मोबाइल फोन निकाला और चेहरे का एक्सप्रेशन बदलने वाला एप का यूज किया. जिसमें हरभजन और पिछले मैच के हीरो रहे रवींद्र जडेजा ने हंसी-मजाक करना शुरू कर दिया. इस एप के जरिए दोनों का चेहरा महाराजा जैसा दिखने लगा. दोनों ही जोर-जोर हंसने लगे और अगल-बगल बैठे लोग चौंक-चौंक कर देखने लगे. पीछे बैठे सीएसके के कोच स्टीफेन फ्लेमिंग और जडेजा के बगल बैठे रैना भी हंसना शुरू कर दिया.
देखें वीडियो- 

कपिल शर्मा को Replace करने की आई खबर, इस एक्टर ने ट्वीट कर बताया सच
बता दें कि सीएसके ने अपने दोनों मैंच मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ जीते. दोनों ही मुकाबले में धोनी ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला लिया था. लक्ष्य का पीछा करके जीतने वाली टीम सीएसके उत्साह से भरपूर दिख रही है.
VIDEO: सितारों से सजी GQ स्‍टाइल अवार्ड्स की शाम...

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

 
Advertisement
Advertisement
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com