होमबॉलीवुड

'ब्लैकमेल' के इस एक्टर ने इरफान खान के लिए बोला, 'वह एक मजबूत शख्स है और...'

अरुणोदय ने कहा कि कृपया आप लोग इरफान को अपनी बीमारी का सामना करने लिए कुछ समय दें, उन्हें लेकर अफवाहें मत फैलाए.

  | May 01, 2018 14:26 IST (नई दिल्ली)
Arunoday Singh

एक्टर इरफान खान और अरुणोदय सिंह

Highlights

  • को-एक्टर अरुणोदय सिंह बोले
  • इरफान एक मजबूत पर्सनैलिटी
  • 'ब्लैकमेल' में साथ किया है काम
बॉलीवुड के शानदार एक्टर कहलाने वाले इरफान खान इन दिनों गंभीर बीमारी के चलते विदेश में अपना इलाज करवाने के लिए गए हुए हैं. इस दौरान उन्हें लेकर काफी अफवाहें फैल रही हैं. जिसके बाद 'ब्लैकमेल' के को-एक्टर अरुणोदय सिंह ने बयान दिया है. अरुणोदय ने कहा कि कृपया आप लोग इरफान को अपनी बीमारी का सामना करने लिए कुछ समय दें, उन्हें लेकर अफवाहें मत फैलाए. मैंने उनके साथ पहले भी काम किया है और मैं जानता हूं कि वह बेहद ही मजबूत इंसान हैं. यह उसकी जिंदगी है और उनके लिए केवल प्रार्थना करें. 
इरफान खान की सेहत को लेकर फैल रही खबरें झूठी, विदेश में करा रहे इलाज...
इरफान ने पिछले महीने कहा था कि वह न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से ग्रसित हैं और इलाज के लिए देश से बाहर जा रहे हैं. इसके बाद से ही उनके स्वास्थ्य को लेकर अटकलें जारी हैं. अरुणोदय कहते हैं कि इरफान, जिनके साथ उन्होंने 2011 में 'ये साली जिंदगी' में भी काम किया था, वह इतने वर्षों से बिलकुल नहीं बदले हैं. 
अमिताभ को पसंद आई इरफान की 'ब्लैकमेल', कुछ इस तरह किया रिव्यू
उन्होंने कहा, "मैंने उनके साथ कुछ सालों पहले 'ये साली जिंदगी' में काम किया था. वह बिलकुल वैसे ही हैं. वह बहुत सफल हो गए हैं लेकिन वह पहले जैसे ही हैं. वह एक अद्भुत और जमीन से जुड़े शख्स हैं." उनकी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'ब्लैकमेल' ने पहले दिन 2.81 करोड़ की कमाई की. अरुणोदय ने इस पर खुशी जताते हुए कहा कि उन्हें खुशी है कि दर्शकों को फिल्म पसंद आई. 
VIDEO: फिल्म 'करीब करीब सिंगल' की टीम से खास मुलाकात

(इनपुट आईएएनएस से)
 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

 
Advertisement
Advertisement
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com