नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की नइ्र फिल्म 'Raazi (राजी)' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. इस फिल्म में आलिया भट्ट इंडियन जासूस का रोल निभाती हुई नजर आएंगी, जिसे पाकिस्तान में रहकर भारत के लिए काम करना पड़ता है. फिल्म की कहानी काफी रोमांचक है. आपको बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार कर रही हैं. इस फिल्म से पहले मेघना ने 'तलवार' फिल्म डायरेक्ट की थी. फिल्म 'राजी' के ट्रेलर में आलिया की मम्मी सोनी राजदान भी नजर आएंगी.
आलिया ने पापा महेश भट्ट और मम्मी सोनी राजदान के ट्रेलर देखने पर दिए गए रिएक्शन के बारे में बताया, "राजा के साथ मेरे मम्मी-पापा दोनों ही जुड़े हुए हैं. मम्मी ने तो फिल्म में काम भी किया है. दोनों ने ट्रेलर देख लिया है. जब पहली बार पापा ने ट्रेलर देखा तो वे डाइनिंग एरिया से थोड़े अलग बैठे हुए थे और अपने लैपटॉप पर उसे देख रहे थे. अचानक हमें सीटी की आवाज सुनाई दी. इस तरह हमें पता चला कि उन्हें ट्रेलर पसंद आया है. मम्मी ने भी फिल्म में काम किया है, और जब उन्होंने ट्रेलर देखा तो उनकी आंखें नम हो गईं. उन्होंने कहा कि यह बहुत ही भावुक फिल्म है..."
'राजी' में विकी कौशल आलिया भट्ट के साथ लीड रोल में नजर आएंगे. 'राजी' को जंगली पिक्चर्स और धर्मा प्रोडक्शंस ने प्रोड्यूस किया है और फिल्म 11 मई को रिलीज होगी. कहानी कश्मीरी लड़की की है जिसे 1971 में पाकिस्तान की जासूसी के लिए भेजा जाता है.







