होमबॉलीवुड

मेरी बहन उनमें से है, जिन्हें मैं पसंद करती हूं : ईशा गुप्ता

  | April 10, 2018 15:44 IST (India)
Esha Gupta

एक्‍टेस ईशा गुप्ता ने कहा है कि उनकी बड़ी सिस्‍टर नेहा उन लोगों में से है, जिन्हें वह पसंद करती हैं और उनका मानना है कि उनका फैशन अंदाज बेहतरीन है.

मुंबई: एक्‍टेस ईशा गुप्ता ने कहा है कि उनकी बड़ी सिस्‍टर नेहा उन लोगों में से है, जिन्हें वह पसंद करती हैं और उनका मानना है कि उनका फैशन अंदाज बेहतरीन है. ईशा ने कहा कि मेरी बड़ी बहन होने के नाते, नेहा उनमें से है, जिन्हें मैं पसंद करती हूं. हमारा फैशन सेन्स बिल्कुल अलग है, जो अनोखा है, क्योंकि वह क्लासी और अलग है.
ईशा अपनी बहन नेहा के संग्रह गजल को मुंबई में लॉन्‍च किया. दिल्ली में पहले से स्थापित नेहा इस समय एटोसा में अपना पहला संग्रह लॉन्च करने की तैयार में हैं.
ईशा ने कहा, वह दिल्ली में अच्छा कर रही हैं, लेकिन अब मुझे लगता है कि वह अद्भुत हैं कि मुंबई आ रही हैं और शहर में अपनी उपस्थिति के लिए खुद को विस्तारित कर रही हैं और लोग हमेशा स्टाइल और नई प्रतिभा का स्वागत करते हैं. मैं इससे अधिक उत्साहित नहीं हो सकती.
न्‍यूज एजेंसी आईएएनएस से इनुपट

Advertisement
Advertisement
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com