HomeBollywood

‘अपमानजनक’ ट्वीट करने वाली वेबसाइट पर बरसे अर्जुन कपूर, लिखा कुछ ऐसा

अर्जुन ने वेबसाइट की आलोचना करते हुए इस मामले को ‘शर्मनाक ’ कहा. वेबसाइट ने अब अपने ट्वीट को डिलीट कर दिया है.

  | May 01, 2018 14:26 IST (नई दिल्ली)
एक्टर अर्जुन कपूर ने अपमानजनक टिप्पणी करने वाले एक इंटरटेनमेंट वेब पोर्टल पर जमकर निशाना साधा है. वेबसाइट ने एक फोटो पोस्ट की थी, जिसपर अर्जुन ट्विटर पर बरसते हुए फटकार लगाई है. अर्जुन ने वेबसाइट की आलोचना करते हुए इस मामले को ‘शर्मनाक ’ कहा. वेबसाइट ने अब अपने ट्वीट को डिलीट कर दिया है. इस खबर को अर्जुन ने शेयर करते हुए काफी गुस्से में ट्वीट किया है. हालांकि उनके ट्वीट के बाद पोर्टल ने खबर को डिलीट कर दिया है. अर्जुन कपूर ने वेबसाइट को ट्वीट में लिखा, ''क्या आपको पता है... एक वेबसाइट ने अटेंशन पाने के लिए ऐसी ओछी हरकत की है..'' अर्जुन कपूर ने धोनी की वाहवाही करते हुए बोले, 'वह एक ऐसे नायक हैं जो...'
 
अर्जुन कपूर ने आगे लिखा, ''... यह बेहद ही शर्मनाक है कि आपकी निगाहें ऐसी चीजों पर जाती हैं इस पर शर्म आने चाहिए आपको. क्या हमारे देश की औरतों को किस तरह देखा जाता है, यह इसकी एक और मिसाल है. इस पर शर्म आना चाहिए.'' यह ट्वीट को देखकर यह समझा जा सकता है कि अर्जुन ने ऐसा किसी महिला पर गलत तरीके से टिप्पणी करने के बाद बोला है. हालांकि इस ट्वीट पर यूजर्स के दो तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. एक अर्जुन कपूर को एआईबी रोस्ट से जोड़कर कमेंट कर रहे हैं तो कोई अर्जुन का सपोर्ट करते हुए दिखाई दिए.
VIDEO: लड़कियों को कमजोर समझने की सोच बदलनी होगी: अर्जुन कपूर
 
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...