HomeBollywood

बेटी के साथ स्टनिंग लुक में दिखीं भाग्यश्री, ट्रेडिशनल लुक में ढाया कहर

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के साथ फिल्म 'मैंने प्यार किया' से पॉपुलर हुईं एक्ट्रेस भाग्यश्री (49) को भला कौन भूल सकता है. लाइमलाइट से दूर भाग्यश्री ने हाल ही में बेटी अवंतिका दसानी के साथ वेडिंग सेरेमनी में शिरकत की, इसमें मां-बेटी की यह जोड़ी ट्रेडिशनल आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही थी.

  | May 01, 2018 14:21 IST (नई दिल्ली)
साल 1989 में सुपरस्टार सलमान खान के साथ फिल्म 'मैंने प्यार किया' के जरिए दर्शकों की फेवरेट बनीं एक्ट्रेस भाग्यश्री (49) को भला कौन भूल सकता है. ग्लैमर की दुनिया छोड़ अचानक शादी और फिर बच्चों की देखरेख में व्यस्त होने के कारण भले ही भाग्यश्री ने फिल्मों से दूरी बना ली हो, लेकिन वे ग्लैमर की दुनिया से लगातार जुड़ी रही. हाल ही में भाग्यश्री ने बेटी अवंतिका दसानी के साथ वेडिंग सेरेमनी में पहुंचीं. मौके पर मां-बेटी की जोड़ी ट्रेडिशनल आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही थी. तस्वीरों में भाग्यश्री सलवार सूट जबकि अवंतिका रेड और व्हाइट लहंगे लुक में बेहद स्टनिंग लग रही थीं. बीच सड़क पर अचानक नाचने लगी यह टीवी एक्ट्रेस, 6 लाख बार देखा गया Video
 बेटी श्वेता के साथ डांस फ्लोर पर उतरीं जया बच्चन, 'पल्लू लटके' पर जमकर लगाए ठुमके; देखें Video
भाग्यश्री की 23 वर्षीय बेटी अवंतिका को कम ही मौकों पर देखा जाता है. हालांकि, वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं.
 राजेश खन्ना का बजा 'जय जय शिव शंकर' तो खुद को रोक नहीं पाईं डिंपल कपाड़िया, और यूं लगीं थिरकनेबताते चलें कि, 1989 में सलमान खान के अपोजिट फिल्म 'मैंने प्यार किया' से भाग्यश्री ने सक्सेसफुल डेब्यू किया था. हालांकि, कुछ एक फिल्में करने के बाद उन्होंने हिमालय दसानी से शादी कर ली थी. इसके बाद भाग्यश्री बेटे अभिमन्यु और बेटी अवंतिका की परवरिश में बिजी हो गई थीं. भाग्यश्री के दोनों बच्चे अब काफी बड़े हो गए हैं. बेटे अभिमन्यु 27 तो बेटी लगभग 23 साल की हैं.
  अवंतिका ने लंदन के कास बिजनेस स्कूल में पढ़ाई की है. उन्होंने बिजनेस और मार्केटिंग की डिग्री ली है. अवंतिका के इंस्टाग्राम अकाउंट पर नजर डालें तो यह साफ है कि उन्हें ट्रेवलिंग, डांसिंग, फैशन, दोस्तों के साथ पार्टी एन्जॉय करना काफी पसंद है.
  
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...