बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर विनोद खन्ना पिछले ही साल 27 अप्रैल को लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया था. एक्टर से पॉलिटीशियन बने विनोद खन्ना को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से नवाजा गया है. डायरेक्टर शेखर कपूर ने 65वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की घोषणा करते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इस बात का एलान किया है. बता दें कि विनोद खन्ना ने इंसाफ, मुकद्दर का सिकंदर, मेरा गांव मेरा देश, द बर्निग ट्रेन, अमर, अकबर, एंथनी जैसी तमाम बड़ी बॉलीवुड फिल्मों की थी.
जब सुपरस्टार विनोद खन्ना ने अचानक अपना लिया था सन्यासकपूर ने शुक्रवार को मीडिया को बताया कि उन्होंने कम से कम एक बार विनोद खन्ना के साथ काम किया था. विनोद खन्ना का लंबी बीमारी के चलते पिछले साल 27 अप्रैल को निधन हो गया था. वह 70 वर्ष के थे. विनोद खन्ना पंजाब के गुरदासपुर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लोकसभा सदस्य थे.
VIDEO: विनोद खन्ना को नम आंखों से दी अंतिम विदाई(इनपुट आईएएनएस से)