होमटेलीविजन

दिव्यांका त्रिपाठी ने किया नया कारनामा, ऐसा करने वाली पहली टीवी एक्ट्रेस बनीं

इंस्टाग्राम पर दिव्यांका के 70 लाख प्रशंसक (फॉलोअर्स) हो गए हैं और टेलीविजन की वह पहली महिला अदाकारा है, जिसे इतने सारे लोग फोलो कर रहे हैं.

  | April 11, 2018 12:17 IST (नई दिल्ली)
Divyanka Tripathi

दिव्यांका त्रिपाठी (फाइल फोटो)

Highlights

  • दिव्यांका ने इंस्टाग्राम पर किया कमाल
  • इंस्टाग्राम पर 70 लाख फॉलोअर्स
  • प्रशंसकों का किया धन्यवाद
टेलीविजन एक्‍ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी इन दिनों सोशल नेटवर्किंग साइट ‘इंस्टाग्राम’ पर छाई हुई हैं. इंस्टाग्राम पर दिव्यांका के 70 लाख फैन्‍स (फॉलोअर्स) हो गए हैं और टीवी की वह पहली महिला अदाकारा है, जिसे इतने सारे लोग फॉलो कर रहे हैं. एक्‍ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपने पति एवं विवेक दहिया के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए अपने फैन्‍स को इसकी जानकारी दी है. तस्वीर साझा करते हुए उन्होंने लिखा, ‘7 मिलियन.’
 
दिव्यांका ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2006 में धारावाहिक ‘बनू मैं तेरी दुल्हन’ से की थी लेकिन शो ज्यादा चर्चित नहीं हो पाया और शो खत्म होने बाद दिव्यांका को भी जैसे लोग भूल से गए, लेकिन वर्ष 2013 में शुरू हुए ‘ये है मोहब्बतें’ में मद्रासी इशिता के किरदार से उन्होंने लोगों को अपना दीवाना बना दिया. दिव्यांका की बढ़ती लोकप्रियता का ही नतीजा है कि इंस्टाग्राम पर उनके प्रशंसकों की तादाद 70 लाख पर पहुंच गई है.
(इनपुट भाषा से)

 
Advertisement
Advertisement
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com