37 वर्षीय बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने अपने बेस्ट फ्रेंड और अभिनेता अंगद बेदी से गुरुवार को शादी कर ली है. दिल्ली के गुरुद्वारे में जोड़ी के आनंद कारज की रस्में हुई. नेहा धूपिया फिल्मों और टीवी का चर्चित चेहरा हैं, अचानक आई उनकी वेंडिग की खबर से बेशक फैन भी हैरान रह गए होंगे. ट्विटर पर खुशखबरी देते हुए नेहा ने लिखा कि उन्होंने अपने बेस्ट फ्रेंड से शादी कर ली और यह उनकी जिंदगी का सबसे बेहतरीन फैसला है. वहीं, अंगद ने भी ट्विटर पर नेहा के साथ शादी की तस्वीर जारी कर उन्हें अपनी पत्नी बताया है. तस्वीरों में नेहा हल्के गुलाबी रंग के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं. अपने लुक को उन्होंने हेवी ज्वैलरी और मांग टीका से कम्पलीट किया. वहीं अंगद बेदी सफेद शेरवानी में नजर आ रहे हैं.
अंगद बेदी की हुईं नेहा धूपिया, देखें शादी का 1st Video और Wedding Albumदेखें, तस्वीरें...
बॉलीवुड अभिनेता करण जौहर ने शादी के बंधन में बंधी इस जोड़ी को ट्विटर पर शुभकामनाएं दी हैं.
पूर्व क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी के बेटे अंगद बेदी दिल्ली के लिए रणजी खेल चुके हैं और उन्होंने मॉडलिंग में हाथ आजमाने के बाद एक्टिंग में कदम रखा. अंगद बेदी ने रेमी डीसूजा की 'फालतू' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. अंगद 'उंगली', 'पिंक', 'टाइगर जिंदा है' में नजर आ चुके हैं और उनकी अगली फिल्म 'सूरमा' है.
अगर ऐसा होता तो एक्टर नहीं क्रिकेटर होते नेहा धूपिया के पति अंगद बेदी, जानें दिलचस्प कहानी अंगद बेदी टीवी पर खतरों के खिलाड़ी और 24 जैसी सीरीज में भी नजर आ चुके हैं और लंबे समय से नेहा धूपिया के साथ उनकी दोस्ती चल रही थी.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...