बॉलीवुड अभिनेता
वरुण धवन और नवोदित एक्ट्रेस बनिता संधू की फिल्म '
अक्टूबर' लोगों को काफी पसंद आ रही है. पहले दिन 5 करोड़ रुपए का बिजनेस करने के बाद फिल्म ने शनिवार को अच्छी कमाई कर डाली है. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के ट्वीट के अनुसार, ओपनिंग डे के मुकाबले इस फिल्म ने दूसरे दिन 48.21% की बढ़त कमाई में की है. शनिवार को 'अक्टूबर' ने 7.47 करोड़ रुपये का कारोबार किया, इसी के साथ फिल्म ने दो दिन में 12.51 करोड़ की शानदार कमाई कर डाली है. बता दें, फिल्म 35-40 करोड़ रुपये के बजट में बनी है.
वरुण धवन के साथ सेल्फी चाहता था ये नन्हा फैन, और फिर हुआ कुछ ऐसापहले दिन शानदार शुरुआत, वरुण धवन की एक्टिंग की वाहवाही'अक्टूबर' में वरुण एक प्यारे और शरारती लड़के की भूमिका में हैं, जो होटल मैनेजमेंट इंडस्ट्री में शामिल होने की कोशिश करता है. फिल्म में वह होटल मेनेजमेंट के स्टूडेंट की भूमिका में नजर आ रहे हैं. फिल्म के लिए वरुण ने लगातार 30 दिनों तक शूटिंग की है.
एक गलती की इस एक्टर को मिली सख्त सजा, करना पड़ा झाडू-पोंछा, टायलेट भी किए साफ; देखें Video फिल्म से एक्ट्रेस बनिता संधू अपने करियर की शुरुआत कर रही हैं. शूजित सरकार द्वारा निर्देशित 'अक्टूबर' रोनी लाहिड़ी और शील कुमार द्वारा सह-निर्मित है.
Video: जानें कैसी है 'अक्टूबर' की कहानी....और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...