HomeBollywood

'संजू' के बाद अब योद्धा बनेंगे रणबीर कपूर, सामने आया Shamshera का टीजर

  | May 07, 2018 15:24 IST (नई दिल्ली)

'शमशेरा' का किरदार निभाएंगे रणबीर कपूर

अभिनेता रणबीर कपूर यश राज फिल्मस के बैनर तले बनने वाली एक्शन पर आधारित 'शमशेरा' फिल्म में नजर आएंगे. फिल्म के निर्माताओं ने रणबीर को बिल्कुल एक नये अंदाज में पेश करने की योजना बनायी है.

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर की नई फिल्म 'शमशेरा' का फर्स्ट लुक टीजर रिलीज हो चुका है. इसमें अभिनेता योद्धा की भूमिका निभाते नजर आएंगे. यश राज बैनर की नई फिल्म 'शमशेरा' में रणबीर बिल्कुल हटके अवतार में दिख रहे हैं. फिल्म का टाइटल है, "करम से डकैत, धरम से आजाद." हाल ही में रणबीर की फिल्म 'संजू' का टीजर रिलीज हुआ था, जिसे लेकर रणबीर ने खूब चर्चाएं बटोरी थीं. फिल्म में संजय दत्त के किरदार निभाने जा रहे रणबीर कपूर अक्सर अपने कैरेक्टर्स के साथ एक्सपेरिमेंस्ट्स करने में यकीन रखते हैं.बीच ग्राउंड पर अचानक डांस करने लगे रणबीर कपूर और अभिषेक बच्चन, बार-बार देखा जा रहा Videoरणबीर कपूर 9 साल के अंतराल के बाद इस वायआरएफ कंपनी के साथ काम कर रहे हैं. वाईआरएफ के साथ उनकी आखिरी फिल्म 'रॉकेट सिंह : सेल्समैन ऑफ द ईयर' थी. इस फिल्म का निर्देशन करण मल्होत्रा करेंगे जिन्होंने वाईआरएफ के साथ तीन फिल्म निर्देशित करने का करार किया है. उन्होंने इससे पहले वाईआरएफ की 'अग्निपथ' और 'ब्रदर्स' फिल्म का निर्देशन किया है. 
VIDEO: सड़कों पर अपने फैन्स से मिलने पहुंचे रणबीर, कॉलेज के दिनों के सुनाए किस्सेफिल्म के निर्माताओं ने रणबीर को बिल्कुल नए अंदाज में पेश करने की योजना बनाए है. इस फिल्म का निर्माण साल के अंत में शुरू होगा और अगले साल के मध्य में इसकी शूटिंग पूरी हो जाएगी. रणबीर की अगली आने वाली फिल्म 'संजू' है जिसमें वह संजय दत्त की भूमिका में नजर आएंगे. फिल्म 29 जून को रिलीज होगी.Sanju Teaser: यू-ट्यूब पर छाए रणबीर कपूर, दो करोड़ बार देखा गया 'संजू' का टीजरदेखें, टीजर...
रणबीर कपूर इस समय अयान मुखर्जी की 'ब्रह्मास्त्र' फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं. इस फिल्म में वह एक सुपरहीरो की भूमिका में नजर आएंगे. फिल्म में आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय अहम किरदार में नजर आएंगे.VIDEO: रणबीर कपूर से खास मुलाकात
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...(इनपुट: भाषा)