HomeBollywood

Sanju Teaser: हू-ब-हू संजय दत्त की तरह लग रहे रणबीर कपूर, बायोपिक से खुलेंगे राज

बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त की जिंदगी पर आधारित बायोपिक फिल्म का टीजर मंगलवार को रिलीज हो चुका है. फिल्म में रणबीर कपूर मुख्य भूमिका में हैं. टीजर में रणबीर हू-ब-हू संजय दत्त की तरह लग रहे हैं. 

  | May 01, 2018 14:17 IST (नई दिल्ली)
संजय दत्त की जिंदगी पर आधारित बायोपिक फिल्म 'संजू' का टीजर रिलीज हो गया है. राजकुमार हिरानी की इस फिल्म में रणबीर कपूर मुख्य भूमिका में हैं. टीजर में रणबीर हू-ब-हू संजय दत्त की तरह नजर आ रहे हैं. टीजर को देख आप पहचान नहीं पाएंगे कि रणबीर कपूर भी इस फिल्म में हैं. चलने, फिरने, लुक और बोलने तक रणबीर, संजय दत्त को घोलकर पी गए हैं. डेढ़ मिनट का यह टीजर देखने में काफी दिलचस्प है और इसमें संजय दत्त के शुरुआती करियर से लेकर जेल से वापसी तक के किस्से को दिखाया गया है. इसमें संजू बने रणबीर कपूर कहते हैं कि उन्होंने घड़ियां और हथकड़िया दोनों पहनी है. 308 लड़कियों के साथ डेटिंग भी कर चुके हैं. दोबारा रणबीर कपूर के साथ काम करना चाहते हैं राजकुमार हिरानी, जानें वजह
टीजर की शुरुआत में बताया गया है कि संजय दत्त की जिंदगी सांप-सीढ़ी की तरह है, कभी अप कभी डाउन. 22 साल की उम्र में ड्रग्स की वजह से वह बीमारी की चपेट में आए, कुछ महीनों बाद बॉडी बनाकर सबको चौंकाया. संजय दत्त की लाइफ से जुड़ी छोटी-बड़ी बातों का जिक्र टीजर में किया गया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फिल्म का ट्रेलर ट्रेंड कर रहा है. 'संजू' में रणबीर कपूर के अलावा अनुष्का शर्मा, दीया मिर्जा, सोनम कपूर, मनीषा कोइराला, परेश रावल और विक्की कौशल जैसे स्टार्स प्रमुख भूमिकाओं में है.देखें टीजर... फिल्म से जुड़े सवाल पर रणबीर का कहना है कि संजय दत्त के जीवन पर बनने वाली इस फिल्म में अभिनेता के जीवन के अच्छे और बुरे दोनों पक्षों को दिखाया गया है. रणबीर ने बताया कि राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बन रही फिल्म के लिए दत्त ने बहुत ईमानदारी से अपनी जिंदगी की कहानी के बारे में जानकारी दी है. रणबीर ने भाषा को बताया, "उन्होंने अपने जीवन के बारे में ढोंग नहीं किया. ऐसे में, यह एक प्रचार वाली फिल्म नहीं है इसमें उन्हें भगवान की तरह दिखाने का प्रयास नहीं किया गया है."
 उन्होंने आगे कहा, "हम संजय दत्त के बहुत मानवीय पक्ष, उनकी विपत्ति, उनके पतन, उनके संघर्ष की दास्तां, उनके जेल में बिताए समय, आतंकवाद के आरोप, उनके मादक पदार्थ सेवन करने का दौर, उनकी पहली फिल्म प्रदर्शित होने से दो दिन पहले उनकी मां की मौत के दौरान उन्होंने खुद को कैसे संभाला, उनके अपने पिता के साथ संबंधों की कहानी दिखाने का प्रयास कर रहे हैं. यह उनके जीवन का मानवीय संघर्ष है."संजय दत्त की बायोपिक शूट करते वक्त हुआ कुछ ऐसा, सोनम कपूर ने खोले राजफॉक्स स्टार स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत फिल्म विधु चोपड़ा और हिरानी द्वारा सह-निर्मित है. यह फिल्म 29 जून को रिलीज होगी....और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...