HomeBollywood

सात समुंदर पार... गाने पर जमकर थिरकीं सारा अली खान, वीडियो हुआ Viral

सैफ अली खान और उनकी पूर्व पत्नी अमृता सिंह की बेटी की गिनती बॉलीवुड की मोस्ट स्टाइलिश और पॉपुलर स्टार डॉटर्स में होती हैं. शनिवार रात सारा फैशन डिजाइनर संदीप खोसला की भतीजी सौदामिनी मट्टू के वेडिंग रिसेप्शन में शामिल हुईं.

  | May 01, 2018 14:20 IST (नई दिल्ली)
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान और उनकी पहली पत्नी अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान (24) की गिनती बॉलीवुड की पॉपुलर स्टार डॉटर्स में होती हैं. सारा इस साल फिल्म 'केदारनाथ' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने जा रही हैं, जो कि साल के आखिर में रिलीज होगी. अक्सर अपने लुक्स और स्टाइल को लेकर चर्चा में रहने वाली सारा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह सात समुंदर पार.. गाने पर थिरकती दिखाई दे रही हैं. पल्लू लटके गाने पर जमकर थिरकीं अमिताभ बच्चन की बेटी, वीडियो हुआ Viral
देखें, वीडियो...करण जौहर ने यूं लगाए ठुमके कि नजर उतारने लगीं जया बच्चन, देखें Viral Videoवीडियो में सारा व्हाइट रंग की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं और अपने लटके-झटकों से ऑडियंस का दिल जीतती दिखाई पड़ रही हैं. यह वीडियो फैशन डिजाइनर संदीप खोसला की भतीजी सौदामिनी मट्टू के वेडिंग रिसेप्शन का है. इस पार्टी में और भी कई स्टार्स मौजूद थे. सारा इस मौके पर ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आईं.सारा अली खान ने डेब्यू से पहले साइन कर ली दूसरी फिल्म, इस सुपरस्टार के साथ जमेगी जोड़ी
 ...तो इस वजह से तैमूर की बर्थडे पार्टी में शामिल नहीं हो पाए सौतेले भाई-बहन इब्राहिम और साराबता दें, सारा अपने करियर की शुरुआत अभिषेक कपूर के निर्देशन में बन रही फिल्म 'केदारनाथ' से करने जा रही हैं. फिल्म में उनकी जोड़ी सुशांत सिंह राजपूत के साथ जमेगी. इसके अलावा वह रणवीर सिंह के साथ फिल्म 'सिंबा' में लीड रोल निभाएंगी....और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...