HomeBollywood

Viral Photo: सोनिया कपूर के हुए हिमेश रेशमिया, इस अंदाज में दिखा Couple

हिमेश रेशमिया की शादी को देखते हुए कह सकते हैं कि बॉलीवुड में इन दिनों शादियों का मौसम है क्योंकि एक दिन पहले नेहा धूपिया ने शादी रचाई थी और उससे दो दिन पहले ही सोनम कपूर विवाह बंधन में बंधी थीं.

  | May 12, 2018 11:50 IST (नई दिल्ली)
हिमेश रेशमिया ने गर्लफ्रेंड सोनिया कपूर से ब्याह रचा लिया है. बॉलीवुड में पिछले तीन दिन में ये तीसरी शादी है. हिमेश रेशमिया और सोनिया कपूर की शादी को लेकर पिछले एक साल से कयास लगाए जा रहे थे. हिमेश ने सादे समारोह में गुजराती रीति-रिवाज से शादी की. जून 2017 में हिमेश रेशमिया का अपनी पहली पत्नी कोमल से तलाक हो गया था. दोनों की शादी लगभग 22 साल चली और उनका एक बेटा भी है. हिमेश रेशमिया ने अपने इंस्टाग्राम और फेसबुक पर बहुत ही शानदार तस्वीरें पोस्ट की हैं.Viral Video: इस एक्ट्रेस ने यूं पूरी की फैन्स की ख्वाहिश तो जवाब मिला- यू रॉक... लेडी माइकल जैक्सन
 
महफिल में एंट्री लेते ही शाहरुख से गले मिले सलमान, आस्तीन चढ़ाई, बाहर निकाली शर्ट और फिर...
हिमेश रेशमिया की शादी को देखते हुए कह सकते हैं कि बॉलीवुड में इन दिनों शादियों का मौसम है क्योंकि एक दिन पहले नेहा धूपिया ने शादी रचाई थी और उससे दो दिन पहले ही सोनम कपूर विवाह बंधन में बंधी थीं. अगर खबरों पर यकीन करें तो सोनिया से हिमेश की दोस्ती दस साल पुरानी है. लेकिन हिमेश की पहली बीवी ने सोनिया को कभी भी रिश्ता टूटने के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया है. बल्कि कोमल ने कहा है कि हमारा बेटा स्वयं और पूरा परिवार सोनिया को बहुत प्यार करता है.

सोनम की शादी में 'गुड़ नाल इश्क मीठा' पर डांस करती जैकलीन का 'मोबाइल' हुआ हिट, देखें वीडियोसोनिया एक्‍टर हैं और उन्होंने ढेर सारे टीवी सीरियल्स में काम किया है. जिसमें 'किट्टी पार्टी', 'जुगनी चली जालंधर', 'कैसा ये प्यार है', 'येस बॉस', 'जय गणेश' और 'जय हनुमान' प्रमुख हैं. हिमेश रेशमिया बतौर सिंगर, एक्टर और म्यूजिशन बॉलीवुड में खास पहचान रखते हैं और बॉलीवुड में उन्होंने सलमान खान की कई फिल्मों में म्यूजिक दिया है, और टीवी पर बतौर जज भी नजर आ चुके हैं. ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...