दुनिया के 100 प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में दीपिका पादुकोण ने अपनी खास जगह बनाई हैं. उनकी तारीफ में हॉलीवुड अभिनेता विन डीजल ने लिखा, "दुनिया में हमें मिली सबसे बेहतरीन चीज हैं दीपिका पादुकोण." मंगलवार रात न्यूयॉर्क में आयोजित 'टाइम 100' के रेड कारपेट पर दीपिका ने विन की इस बात को सही साबित कर दिया.
डिजाइनर मनीष मल्होत्रा इस बात से खुश हैं कि अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण मिजवान वेलफेयर सोसाइटी के सहयोग से आयोजित उनके लेबल के सातवें संस्करण के लिए रैंप वॉक करेंगे.